प्रणाम वन्देमातरम समिति द्वारा स्वतंत्रता मे सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले क्रांति वीरों के लिए दशाश्वमेध घाट पर किया गया तर्पण

दशाश्वमेध घाट पर आज प्रणाम् वन्देमातरम समिति द्वारा अध्यक्ष अनुप जायसवाल के नेतृत्व में पितृपक्ष के पखवारे में पं0 किशुन पांडे जी के आचार्यत्व मेँ ब्राम्हण गण द्वारा मंत्रोच्चार के साथ दशाश्वमेध घाट पर देश के स्वतंत्रता मे सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले क्रांति वीरों के लिए तर्पण किया गया। 

दशाश्वमेध घाट पर देश की स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेक क्रांति वीर जैसे बिरसा मुंडा जी,मंगल पांडे जी, रानी लक्ष्मीबाई, भगतसिंह,राजगुरु, सुखदेव,सावरकर जी,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जैसे अनेक ज्ञात अज्ञात क्रांति वीरों के लिए पिण्ड दान, तर्पण,पूजापाठ कर ईश्वर से उन आत्माओं की शान्ति की प्रार्थना कर उन महान आत्माओं को नमन् कर भारत की सुख,शांति,समृद्धि की कामना का आशिर्वाद मांगा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष अनुप जायसवाल ने किया। कार्यक्रम मेँ मुख्यरूप से आदित्य गोयनका,आकाश जायसवाल,आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post