महामना की बगिया बीएचयू में मदन मोहन मालवीय जयंती पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। महामना की बदौलत बीएचयू आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। महामना की देन है कि आज बीएचयू की गरिमा विदेशों तक गाई जाती है। यहां से पढ़े लाखों छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में कई कीर्तिमान गढ़े हैं।
वही मालवीय जयंती समारोह का आयोजन हर वर्ष उल्सपूर्वक किया जाता है। इस आयोजन में पुष्प प्रदर्शनी शाक भाजी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है महामना मालवीय जी की जयंती के अवसर पर इस वर्ष भी पुष्प प्रदर्शनी मालवीय भवन परिसर में विभिन्न उद्यानों के प्रतिनिधियो ने सजावटी फूलों को प्रदर्शित किया।
इसके साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा दीपदान किया गया और सैकड़ो दीप जलाए गए वही काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया