प्राचीन श्री अग्यवान वीर व्यामशाला खोजवा में श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन व्यास पंडित कृष्ण कुमार दीक्षित महाराज ने कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बडे़ आनंद और हर्षोल्लास के साथ धूम-धाम से मनाया। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ।
भगवान कृष्ण जन्मोत्सव में नन्हें बालक ने भगवान कृष्ण का रूप धारण कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभी ने कृष्ण जन्म का आनंद लिया और बधैय्या लेकर बहुत ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिसे देख लग रहा था की जैसे प्रभु स्वयं प्रकट हुए है कथा व्यास पंडित कृष्ण कुमार दीक्षित महाराज भी श्रद्धालुओं के साथ झूमते दिखे। इसी कड़ी में पंडित अंबरीश दत्त पाठक से बात करने पर उन्होंने बताया की आज कथा का चौथा दिन है आज व्यास पंडित कृष्ण कुमार दीक्षित महाराज ने प्रभु कृष्ण की जन्म की कथा कही ।