ठंड से बचाव के लिए बेसहारा गरीब, निराश्रित महिला, और दिव्यांगजनों मे कम्बल का हुआ वितरित किया

अथर्व फाउंडेशन एनजीओ की तरफ से वाराणसी स्थित, काशी स्टेशन वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन,कैंट, गोदौलिया और अस्सी घाट पर कंबल वितरण किया गया. जिसमें जरूरतमंद निराश्रित महिला दिव्यांगजन को कंबल वितरित किया गया कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी से खिल उठे। 

कंबल वितरण के मुख्य आयोजक मुख्य अध्यक्ष शंभू नाथ पाण्डेय और समस्त कार्यकर्ता अतुल पाण्डेय अंकुर पाण्डेय कृष्णा पाण्डेय, यशराज सिंह और प्रदीप पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे। यह कंबल अथर्व फाउंडेशन की तरफ से निशुल्क उपलब्ध कराया गया जिसमें जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाया जा सकेगा। शंभु नाथ पाण्डेय ने कहा कि ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कोई भी गरीब बेसहारा व निराश्रित व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो इसके लिए कंबल वितरण कराया जा रहा है और आगे भी कंबल वितरण कार्यक्रम किए जाएंगे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post