विश्व कैंसर दिवस पर 15 राज्यों के छायाकारो द्वारा ली गईं फ़ोटो हुईं प्रदर्शित

वाराणसी में आयुर्वेदिक संस्था द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ो चित्र को लगाया गया। संस्था द्वारा विश्व कैंसर दिवस के पूर्व देश के विभिन्न हिस्सों के फोटोग्राफरों से फोटो मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि, 'उम्मीद की किरण' थीम पर आधारित कुछ फोटो को शामिल किया गया। इस प्रदर्शनी में कुछ फोटो ऐसे भी हैं,जिसको खिंचने वाले की कैंसर से ही मृत्यु हो गई हैं। डीएस रिसर्च सेंटर के विनय त्रिपाठी ने बताया कि संस्था द्वारा 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया हैं।

इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक चित्र शामिल किया गया हैं। देश के 15 राज्यों के छायाकारों द्वारा यह चित्र लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सांकेतिक होती है। उम्मीद की किरण थीम के माध्यम से कैंसर पीड़ितों के लिए एक संवेदना प्रस्तुत हुआ हैं।

इस प्रदर्शनी में एक ऐसे कलाकार का चित्र है जो कैंसर के वजह से हमारे बीच नहीं रहें। विनय त्रिपाठी ने कहा कि पोषक-ऊर्जा की औषधियाँ कैंसर पर विजय का प्रामाणिक साधन तो अवश्य है, किन्तु अभी यह पूर्ण विकसित नहीं है। परीक्षण-परिणामों ने आश्वस्त कर दिया है,कि एक पगडण्डी मिली है जिस पर राज-मार्ग बनाना वैज्ञानिकों तथा मानव-समाज के जिम्मे है। अभी भी यह औषधि परीक्षण के दौर से गुजर रही है, वह मुक्त बाजार में उपलब्ध नहीं है। अतः अपने रोगी पर औषधि का प्रयोग करने से पहले एक सामान्य समझ तैयार हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा संस्था द्वारा आयुर्वेदिक पद्धति से हम लोगों द्वारा 50 वर्षों में हजारों लोगों को स्वस्थ किया हैं। संस्था द्वारा रविवार को पाणिनी कन्या महाविद्यालय में कैंसर मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के‌ लिए हवन पूजन किया जायेगा। इसके साथ ही एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें ठीक हुए मरीज भी शामिल होंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post