पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो और तीन मार्च को एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार की सुबह आसमान साफ रहेगा और दोपहर बाद बादल छाएंगे। बादलों की आवाजाही और बारिश की स्थिति बनने से इस हफ्ते तापमान में बदलाव दिखेगा। सुबह और शाम में भी ठंड का प्रभाव अब धीरे धीरे कम होता जाएगा।
मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार तक बदरी छाई रहेगी। इससे पहले गुरुवार को आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान 29.2 जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से एक डिग्री कम) दर्ज किया गया। हवा की गति धीमी होने से लोगों को ठंड कम महसूस हुई।
Tags
Trending
%20(27).jpeg)