दशाश्वमेध घाट पर गीतकार कन्हैया दुबे के संयोजन में बनारसी कलाकारों की टोली पहुंचकर नेताओं के ऊपर राजनीतिक तंज कसते हुए फाग गाया।
भंग ठंडई पान के साथ शिवजी की, भगवान राम की होली के बाद नेताओं के ऊपर डॉ अमलेश शुक्ला गीतकार कन्हैया दुबे लोक गायिका आस्था शुक्ला गीत गाते नजर आए। कलाकारों ने अनेक गीतों की झड़ी लगा दी प्रभाकर यादव भंग ठंडई पीसते नजर आ रहे।
सुनील शर्मा और प्रमोद सिंह अबीर गुलाल उड़ाने के साथ बनारसी पान का स्वाद चखते नजर आए।
बनारस की टोली भांग की गोली और काशी वासियों की बोली के बीच बुरा ना मानो होली है और हर हर महादेव की जयकारे लगाते लोगो ने जमकर मौज मस्ती की।