चौंकिए नहीं जनाब ! यह जल भराव बाढ़ या बरसात का पानी नहीं है जो हिलोरा मार रहा है। यह गंदा और बदबूदार पानी सीवर का है। जो 50 घरों को अपने जद में लिया हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह नजारा प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वैष्णव नगर कॉलोनी का है।
यह कॉलोनी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में आती है। यह जो सीवर का गंदा पानी लगा हुआ है यहां पर आर्मी के रिटायर फौजी रहते हैं। वैष्णो नगर कॉलोनीमें 80 में से लगभग 50 घर फौजियों के हैं जो इस पानी में घिरे हुए हैं। वैष्णो नगर कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने नगर निगम महापौर, एसडीएम प्रधानमंत्री कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर इस बात की शिकायत कर चुके हैं, परंतु कई माह से यह सीवर का पानी उनके घर के आसपास लगा हुआ है, और अभी तक इसका निस्तारण नहीं हो पाया है।
यहां के स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है। वैष्णो नगर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत करते-करते अब हम लोग थक गए हैं। वैष्णव नगर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी शंभू नाथ सिंह ने कहा कि इस मोहल्ले में 80% रिटायर फौजी बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने मेहनत की कमाई के एक एक पैसा से मकान बनवाया है ताकि हम लोगों के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। जिसको लेकर हम लोग यहां पर आकर बसे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां पर एक नाला था।
जिस पर लोगों ने अतिक्रमण करके उसे पाट दिया है, और पिछले कई महीने हम लोगों के घरों के चारों तरफ पानी भर गया है। आशा सिंह ने कहा कि हम लोगों का क्षेत्र ढलान में होने के कारण सीर गोवर्धनपुर और बीएचयू का सारा गंदा पानी आ कर भर जा रहा है। जिसके कारण कई लोग रोग से ग्रसित हो गए। वहीं स्थानीय महिलाओं ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री डीएम कमिश्नर नगर निगम जलकल से इस समस्या के निजात के लिए प्रार्थना भी किया।