काशी में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी देवी के दरबार में श्रद्धालु का उमड़ा हुजूम

काशी में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी देवी के दरबार में श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। माता का अतिप्राचीन मंदिर ब्रम्हाघाट पर स्थित है। 

माता के दर्शन के लिए भक्तों की लम्बी कतार लगी हुई है। भक्त अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं और माता से सुख और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।मंदिर के महंत राजेश्वर सागरकर ने बताया कि नवरात्र की दूसरी तिथि को माता ब्रह्मचारिणी के दर्शन का विधान है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगला आरती के बाद माता के पट आम दर्शन के लिए खोले गए। उसी समय से भक्त दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। महंत ने बताया कि इनके दर्शन से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

मां ब्रह्मचारिणी का पूजा मंत्र

ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणी।सच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुते।।

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग

दूसरे दिन पूजा के समय मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। द्वितीय ब्रह्मचारिणी - नवरात्र में दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की मान्‍यता है। वाराणसी में ब्रह्मचारिणी देवी का मंदिर गंगा तट स्थित पंचगंगा घाट और गाय घाट के बीच ब्रम्हाघाट पर बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post