फॉर्च्यूनर से 2 लोगों को रौंदने वाले आरोपी की रंगबाजी, कस्टडी में भी दिखा दबंग अंदाज

वाराणसी/उत्तर प्रदेश: फॉर्च्यूनर कार से दो लोगों को कुचलने के आरोपी का कस्टडी में भी दबंग अंदाज देखने को मिला। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद जेब में हाथ डालकर बेफिक्र अंदाज में चलता दिखाई दिया, जिसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को मंत्री संजय निषाद का रिश्तेदार बताते हुए उन्हें अपना “फूफा” कह रहा था। इस दौरान उसके व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कस्टडी में भी उसका बेखौफ रवैया चर्चा का विषय बना हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कानून का डर बना रहे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post