BHU में 2 साल बाद फिर खुलेगा नेपाली अध्ययन केंद्र, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष को सौंपी गई जिम्मेदारी

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बंद पड़ा नेपाली अध्ययन केंद्र करीब दो साल बाद फिर से शुरू किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति ने केंद्र को पुनः संचालित करने का निर्णय लिया है और इसके संचालन की जिम्मेदारी राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष को सौंपी गई है।जानकारी के अनुसार, बीएचयू का नेपाल अध्ययन केंद्र पिछले कुछ समय से सक्रिय रूप से संचालित नहीं हो पा रहा था। यहां न तो नियमित शिक्षक थे और न ही छात्र या शोधार्थी, जिसके कारण केंद्र लगभग बंद स्थिति में पहुंच गया था। कुलपति के निर्णय के बाद अब इस केंद्र को पुनः सक्रिय करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके तहत प्रशासनिक व्यवस्था राजनीति विज्ञान विभाग के माध्यम से संचालित की जाएगी, ताकि नेपाल से जुड़े विषयों पर अध्ययन और शोध को फिर से बढ़ावा मिल सके।

बता दें कि बीएचयू में नेपाल अध्ययन केंद्र की स्थापना 1976 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के एरिया स्टडी कार्यक्रम के तहत की गई थी। इसका उद्देश्य नेपाल की भाषा, संस्कृति, राजनीति और समाज से जुड़े विषयों पर अध्ययन और शोध को प्रोत्साहित करना था।  बीएचयू में विदेशी छात्रों में नेपाली छात्रों की संख्या काफी अधिक मानी जाती है, इसलिए इस केंद्र का पुनः शुरू होना शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post