S/12 55 A- 1 चौकाघाट थाना चेतगंज क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से संबद्ध रितिका सेठ ने दो युवकों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।रितिका सेठ के अनुसार, 3 मार्च 2026 की रात करीब 11:15 बजे वह अपने पिता के साथ घर के बाहर खड़ी होकर बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि युवकों ने उन्हें और उनके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता का कहना है कि घटना के तुरंत बाद वह रात में ही चौकी पहुंचकर लिखित आवेदन दे चुकी हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई या उचित कार्रवाई नहीं की गई है।रितिका सेठ ने प्रशासन से मामले की जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

