होली और रमजान को लेकर संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त

वाराणसी में होली और रमजान को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कैंट कमिश्नरेट पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में एसपी कैंट के नेतृत्व में थाना कैंट पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की।इस दौरान डीसीपी वरुणा द्वारा उपलब्ध कराई गई पीएसी बल भी साथ रहा। पुलिस टीम ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पैदल गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर सहयोग की अपेक्षा की गई।प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास का माहौल देखा गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post