माताजी के साथ काशी पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अमेरिका और UGC नियमों पर दिया बयान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी माता जी के साथ काशी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।मीडिया के सवाल पर, जिसमें विपक्ष द्वारा अमेरिका के ब्लैकमेल किए जाने की बात कही गई, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अमेरिका के सत्ताधीशों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, “अमेरिका का जो सत्ताधीश है वह बड़ा विचलित आदमी है, सुबह कुछ बोलता है और शाम को कुछ और बोलता है, उस पर भरोसा मत करना।”

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में यह सोचने की जरूरत है कि हमें क्या-क्या नहीं करना है, यह सोचना ज्यादा जरूरी है।वहीं शंकराचार्य के गौ-रक्षा अभियान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग गंगा, गौ-रक्षा, गीता और गोपाल की बात कर रहे हैं, हम उनके दास हैं और उनका समर्थन करते हैं।इसके अलावा यूजीसी के नए नियमों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में किसी तरह की खाई या दीवार नहीं होनी चाहिए, बल्कि सभी को एकता के धागे में बंधे रहना चाहिए, तभी भारत दिव्य और भव्य बनेगा।






Post a Comment

Previous Post Next Post