बरेका में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति फांसी के फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

वाराणसी में शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय विवाहिता महिला की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकी मिली। मृत महिला की मां ने ससुरालवालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। घटना मंडुआडीह थानाक्षेत्र के बरेका परिसर सर्वेंट क्वार्टर की है। जानकारी के अनुसार बरेका के सर्वेंट क्वार्टर में प्रीति बिंद (35) का शव शुक्रवार सुबह पाया गया। प्रीति की शादी घुघुलपुर निवासी रामलाल बिंद से हुई थी। दोनों का एक बेटा विराट और बेटी मिठ्ठी है। रामलाल पत्नी और बच्चों के साथ बरेका सर्वेंट क्वार्टर में रहकर मेंटेनेंस का कार्य करता है।

मृत महिला के पति रामलाल बिंद ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह काम की वजह से घर से बाहर गए थे। जब वापस लौटे तो देखा कि पत्नी का शव पंखे से लटका है। हमने आननफानन में प्रीति को उतारा और सेंट्रल हॉस्पिटल बरेका में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत के बाद रामलाल व परिजन रोने लगे।

मृत महिला की मां ने रो-रोकर लगाए गंभीर आरोप

मृतका की मां गीता देवी वाराणसी के ही दुर्गाकुंड की रहने वाली हैं। सूचना पर वे पहुंची और रोते हुए ससुराल पक्ष पर मारने का आरोप लगाने लगीं। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी हमेशा कहती थी कि उसका पति उसे मारता पीटता है।उन्होंने बताया कि मारपीट को लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई थी लेकिन दोनों के बीच सुलह कर लिया था। लेकिन अब मेरी बेटी ही नहीं रही। इन लोगों ने उसे मार डाला। मृतक की मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post