मालवीय हेल्पिंग हैंड संस्थान द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी की गई व्यवस्था

मालवीय हेल्पिंग हैंड संस्थान द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए चिड़ियों के लिए पानी व दाना की व्यवस्था की गई। संस्था द्वारा कहा गया की पेड़ पौधे पृथ्वी पर ईश्वर का दूसरा रूप है।जो हमे जीवन प्रदान करते है।

तीव्र गति से बढ़ती जनसंख्या के कारण पेड़ पौधे जंगलों की कटाई तेजी से हो रही है। जिसके कारण पृथ्वी का पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। समय रहते हमने अपनी इस मानवीय भूल को यदि नहीं स्वीकारा और अपने जीवन व्यवहार को नहीं सुधारा तो पृथ्वीं का जीवन अस्तित्व ही संकट में पड़ जाएगा। 

इसलिए जरुरी है कि समय रहते खुले वनों की सघनता को बढ़ाएं। जहां-जहां संभव हो, वहां-वहां हरित-गलियारों का विस्तार करें। पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए यदि हम देखें तो मानव जीवन में पक्षियों का भी बहुत बड़ा महत्व है।

गर्मियों में उच्च तापमान के कारण दाना पानी के अभाव में पशु पक्षी अपना दम तोड़ देते है।मानव होने के नाते हम सभी का ये कर्त्तव्य है कि गर्मियों में पशु पक्षियों के लिये दाना पानी की व्यवस्था करे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से इष्टदेव पांडे ,प्रिंस,और अन्य साथियों द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post