रामनवमी पर भव्य रूप में निकलेगी रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा

भारत में शोभायात्राओं की परंपरा बहुत पुरानी है। जिस काशी में गंगा तट के तुलसी घाट पर रामचरित मानस जैसे महान ग्रन्थ का सूजन हुआ हो, ऐसी नगरी में रामनवमी के दिन माँ गंगा की आँचल पर रामकथा मन्दाकिनी शोभयात्रा का तुलसी घाट से ही वार्षिक आयोजन अपने औचित्य एवं सार्थकता को स्वयं प्रमाणित करता है। इस शोभायात्रा के माध्यम से महादेव की नगरी काशी के श्रद्धालु भगवान श्री राम का साक्षात्कार करते हैं, उनके मर्यादित जीवन को अंगीकार करते है।

इस वर्ष श्री रामनवमी पर रामकथा मन्दाकिनी शोभायात्रा आगामी 17 अप्रैल को तुलसीघाट से निकलेगी। जिसमें लगभग 16 बजड़ों पर भगवान राम के जीवन पर आधारित विभिन्न सजीव झांकियां निकलेंगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post