श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने वित्तीय ‌वर्ष 2023-2024 में आय तथा व्यय में की वृद्धि

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने वित्तीय वर्ष 2023–24 में आय तथा व्यय दोनों में पर्याप्त वृद्धि की है। गत वर्ष की तुलना में 42.43% की वृद्धि के साथ मंदिर न्यास की कुल आय ₹ 83.34 करोड़ रही तो वहीं व्यय में 40.38% की वृद्धि के साथ सकल व्यय ₹ 25.32 करोड़ का रहा है। 

व्यय में बढ़ोत्तरी मुख्यतः मंदिर न्यास द्वारा प्रारंभ की गई नवीन कल्याणकारी योजनाओं के कारण हुई है। इन योजनाओं में प्रमुख रूप से समस्त संस्कृत विद्यार्थियों को वस्त्र, पुस्तक, वाद्य यंत्रों आदि का वितरण प्रारंभ किया जाना, शीत ऋतु में कंबल, वस्त्र आदि का सामान्यजन को वितरण, अन्न सेवा द्वारा निःशक्त जनों, यात्रियों आदि को भोजन की सुविधा प्रदान करने, राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय विद्वानों की सहभागिता में वैश्विक समस्याओं के निवारण हेतु समय समय पर अनेक सेमिनार आयोजित किया जाना इत्यादि सम्मिलित हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post