इंडियन फुटबॉल के एक युग का हुआ अंत, भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने सन्यास का किया ऐलान

भारतीय फुटबॉल स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने भारत को कई महत्वपूर्ण मैचों में जीत दिलाई है।छेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए एक वीडियो मैसेज के माध्यम से अपने संन्यास का ऐलान किया।


छेत्री ने भारत के लिए अभी तक 150 मैच खेले हैं। 20 साल के करियर के दौरान 94 गोल (26 मार्च तक) दागे हैं। 39 साल के छेत्री ने 2005 में अपने करियर की शुरुआत की थी। छेत्री ने मार्च में भारत के लिए अपना 150वां मैच गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। उस मैच में उन्होंने गोल भी दागा था, हालांकि भारत वह मैच 1-2 से हार गया था।सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल गोल करने के मामले में पहले स्थान पर हैं, वहीं ईरान के पूर्व खिलाड़ी अली दई गोल करने के मामले में दूसरे स्थान पर आते हैं वहीं लियोनल मेसी तीसरे स्थान पर आते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post