बदायूं : महिला इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार

बदायूं मे 50 हज़ार की रिश्वत लेते क्राइम इंस्पेक्टर को रंगे हाथों गिरफ्तार  किया गया। सिमरनजीत कौर को 50 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बदायूं के इस्लामनगर थाने में महिला इंस्पेक्टर तैनात है। 

बता दे कि मेरठ निवासी महिला इंस्पेक्टर बदायूं जिला इस्लामनगर थाने में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। महिला इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर नोटों को सील किया गया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में बदायूं के थाना बिनावर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post