छत्तीसगढ़ : एक बारूद फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, कई लोगों की हुई मौत, कई लोग हुए घायल

छत्तीसगढ़ के बेमतरा में एक बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 10 से 12 लोगों के मौत की खबर सामने आई है। कई लोग घायल भी हैं। यह स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड की कंपनी थी। घायलों को रायपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस - प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य किया जा रहा है।

गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर के मेहाकारा में इलाज के लिए रेफर किया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ब्लास्ट के बाद की तबाही देखी जा सकती है। फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। तेज धमाके की आवाज से आस - पास के रहवासी घटना स्थल पर पहुंचे तो कई लोग फैक्ट्री के बाहर बेसुध पड़े थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post