हरियाणा : हिसार जेल में बंद 120 से अधिक महिला से दुष्कर्म करने वाले जलेबी बाबा की हार्ट अटैक से हुई मौत

हरियाणा की हिसार जेल में बंद 120 से अधिक महिलाओं की रेप के दोषी जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू अमरपुरी की मौत हो गई। वो 14 साल से जेल की सजा काट रहे थे। 

जलेबी बाबा पर 120 से अधिक महिलाओं का रेप कर उनका वीडियो बनाने का आरोप था। वह महिलाओं को नशीली चाय पिलाकर उनसे दुष्कर्म करता था। उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू (49) हिसार में केंद्रीय कारागार-2 में बंद था। मंगलवार रात को उसकी हार्ट अटैक आया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post