नौतपा के तीसरे दिन गर्मी अपने पीक पर, 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट किया गया जारी

नौतपा के तीसरे दिन प्रदेश में गर्मी का दौर अब पीक पर आ गया है। आज और कल तापमान ज्यादा रह सकता है। 29 मई से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। इसके बाद जून में इतनी ज्यादा गर्मी नहीं रहेगी। 

जयपुर के मौसम केन्द्र ने आज (सोमवार) भी 16 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बता दे कि राजस्थान का फलोदी देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 51 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले फलोदी में 19 मई 2016 को पारा 51 डिग्री तक पहुंचा था। जम्मू में भी तापमान 42°C तक पहुंच गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post