प्रियंका गांधी व डिंपल यादव पहुंची बाबतपुर एयरपोर्ट, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी व डिंपल यादव वाराणसी पहुंच चुकी हैं। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दोनों नेत्रियों का स्वागत किया। इसके बाद डिंपल व प्रियंका सड़क मार्ग से सीधा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई। यहां व विधि-विधान से दर्शन पूजन कर काशीपुराधिपति से जीत का आशीर्वाद लेंगी। 

इसके बाद वह दुर्गाकुंड स्थित मंदिर में मां कुष्मांडा का भी दर्शन पूजन करेंगी। प्रियंका व डिंपल दुर्गाकुंड से अपना रोड शो शुरू करेंगी। वह बीएचयू गेट पर मालवीय जी की प्रतिमा को नमन करेंगी। इसके बाद सीर गोवर्धनपुर में रोड शो का समापन करेंगी। दोनों नेत्रियों के आगमन को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

Post a Comment

Previous Post Next Post