आगरा : चंबल नदी में मगरमच्छ ने तैर रहे कुत्ते को बनाया शिकार

आगरा : चंबल नदी में तैर रहे कुत्ते को मगरमच्छ ने शिकार बनाया लिया। कुत्ते को शिकार बनाते समय मौजूद नाविकों द्वारा पत्थर मारकर मगरमच्छ को भगाने का असफल प्रयास रहा। कुत्ते को निगलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चंबल नदी के मगरमच्छ खूंखार होते जा रहे हैं।

इसी घाट से सैकड़ों की तादाद में हर रोज यात्री नाव के सहारे चंबल नदी को पार करते हैं। यह सभी नाव अवैध रूप से संचालित हैं। इनके पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। अधिकतर बच्चे महिलाएं इन्हीं नाव के सहारे घाट को पार करते हैं। ऐसे में कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post