दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पूर्वी दिल्ली से तीसरी बार नवनिर्वाचित सांसद मनोज तिवारी काशी पहुंचे। साथ में काशी के मेयर अशोक तिवारी मौजूद थे। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से डॉ अशोक राय, प्रभुनाथ दाढ़ी सुनील सिंह शैलेश पांडेय व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी ने कहा मोदी जी के NDA का नेता चुने जाने के बाद, बाबा विश्वनाथ और माँ विन्ध्यवासिनी की पूजा के लिए काशी और विंध्याचल की यात्रा पर निकला हुँ.. इनकी छाया से अद्भुत जीत मिली।
Tags
Trending