बरेका को अंतर्राष्ट्रीय संस्था क्वालिटी रिसर्च ऑर्गेनाईजेशन से पुनः प्राप्त हुआ गुणता, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य एवं संरक्षा का प्रमाण पत्र

बरेका को अंतर्राष्ट्रीय संस्थां क्वालिटी रिसर्च आर्गेनाईजेशन  से गुणता, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य एवं संरक्षा का आई. एस.ओ. का पुनः प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है।बरेका को यह उपलब्धि गुणता, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य एवं संरक्षा प्रबन्धन के बेहतर कार्यान्वयन के लिये प्राप्त हुआ है। इस सर्टिफिकेट के मापदंडों पर खरा उतरने के लिए दस मानकों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होती है, जिसे बरेका ने निर्धारित समय में पूरा करने में सफलता पाई है।

इससे पूर्व बरेका को गुणता के लिये आई एस ओ 9001, पर्यावरण के लिये आई एस ओ 14001 तथा स्वास्थ्य एवं संरक्षा के लिये आई एस ओ 45001 सर्टिफिकेट प्राप्त थे। जिनकी अवधि विगत 28 जून को समाप्त हो रही थी, बरेका ने इस सर्टिफिकेट को 10 दिन पूर्व प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।इसके साथ ही नये सर्टिफिकेट की अवधि अब दिनांक 18.06.2027 तक हो गयी है।

मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/क्यू.एम.एस. रामजन्म चौबे ने ससम्मान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस के श्रीवास्तव को आई एस ओ 9001:2015, आई एस ओ 14001 तथा आई एस ओ 45001 के नवीनतम सर्टिफिकेट भेंट किया। इसके साथ ही बरेका में 12 कर्मचारियों को ऑडिटर का प्रमाणपत्र प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस के श्रीवास्तव के द्वारा प्रदान किया गया।इस अवसर पर बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित थें।महाप्रबंधक अभय बाकरे के नेतृत्व एवं दिशानिर्देश के अनुरूप उपरोक्त सर्टिफिकेट को प्राप्त करने में सभी बरेका कर्मियों ने अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने बरेका कर्मियों को शुभकामनाएँ देते हुए इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि कहा और बरेका के प्रबन्धन प्रतिनिधि एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/क्यू.एम.एस.रामजन्म चौबे ने इसे सभी बरेका कर्मियों के अथक प्रयास का परिणाम बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post