सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मना जन्मदिन, दीर्घायु की हुई कामना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वा जन्म दिवस लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण करके मनाया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिस तरह से देश में प्रदूषण फैल रहा है उसकी स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है। इसी सबको देखते हुए समाजवादी पार्टी ने निर्णय लिया कि मुखिया के जन्म दिवस पर पेड़ लगाया जाए। जगह-जगह समाजवादी पार्टी के लोग पेड़ लगाने में लगे हैं। उसी क्रम में आज हम लोगों ने पेड़ लगाकर लोगों को जागरूक किया की आने वाले समय में बुरे दिन ना देखना पड़े इसलिए देश और शहर हरा-भरा हो तभी देश का विकास होगा। कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे के साथ पेड़ लगाए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, शुभम सेठ, राहुल गुप्ता, अमित कुमार, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसी कड़ी मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 51 छात्रों द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सुरेन्द्र सिंह पटेल मौजूद रहे। इस दौरान शशांक यादव, अमित मौर्या, अनिल यादव, अर्पित, धीरज, आशुतोष यादव आदि छात्र मौजूद रहे। 

इसी कड़ी मे जागेश्वर महादेव मंदिर में सपा कार्यकर्ताओं ने पूजन पाठ करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यकर्ताओं ने पूजन अर्चन किया और जागेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक किया। हर हर महादेव के उद्घोष के बीच कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post