पिशाच मोचन कुंड में युवक का तैरता मिला शव, पैसे के लेनदेन में हुए विवाद के बाद से गायब था युवक, छानबीन में जुटी पुलिस

सिगरा थाना अंतर्गत पिशाचमोचन कुंड में तैरता हुआ एक युवक का शव मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पानी से निकलवाकर कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की।  

मृतक की शिनाख्त लल्लापुरा के रहने वाले आजिम (19 वर्ष) एक तौर पर हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई तौफीक ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर गुरुवार को कुछ विवाद हुआ था। तभी से आजिम लापता था। परिजन उसे ढूंढ ही रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार को उसका शव मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post