अभिनेत्री व सपा सांसद जया बच्चन मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से वाराणसी पहुंचीं। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन भी आए। यहां से सीधे बाबा विश्वनाथ के मंदिर गए। यहां पर विधि विधान से पंचगव्य, पंचद्रव्य, दूध, गंगाजल से स्नान कराकर श्रृंगार किया।
इसके बाद गर्भगृह में काशी पुराधिपति का षोडशोपचार विधि से अभिषेक और पूजन किया। मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा ने उन्हें प्रसाद और रुद्राक्ष दिया। इसके बाद सभी संकटमोचन मंदिर पहुंचे। यहां तुलसी की माला अर्पित कर प्रसाद चढ़ाया।
जया बच्चन ने हर-हर महादेव का जयघोष किया
जया बच्चन सबसे पहले सपरिवार काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। कार से उतरकर हर हर महादेव का जयघोष किया। जया बच्चन ने काशी पुराधिपति का चंदन और सामग्री से रुद्राभिषेक किया। उनके पुरोहित चंद्रमौली ने विधि विधान से बाबा का पूजन कराया। इसे बाद आरती उतारी। अभिषेक बच्चन ने पूजन संकल्प लिया। बाबा के अभिषेक में शामिल हुए।