माता आदि शक्ति विशालाक्षी देवी का वार्षिक अलंकार अन्नकूट महोत्सव आगामी 2/11/4 को कार्तिक मास की शुक्लपक्ष के प्रतिपदा तिथि को शनिवार के दिन होना सुनिश्चित हुआ हैं।
माता के दर्शन के लिए सुबह 5:00 बजे पट खोल दिया जाएगा। मंदिर के महंत राधेश्याम दुबे के द्वारा माँ का पंचामृत अभिषेक व श्रृंगार कर माता को विभिन्न प्रकार के फल, मिठाई और अन्न का नवैद्य लगाया जायेगा।
माता विशालाक्षी के दर्शन की झाँकी नाना प्रकार के लड्डुओ से सजाया जायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी मंदिर के महंत राधेश्याम दुबे व कन्हैया दुबे ने संयुक्त रूप से दी। माता की शयन आरती रात्री 11:30 बजे होगी। इस अवसर पर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
Tags
Trending