व्यापारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, हुई मौत

चेतगंज थाना के पान दरीबा के कालीमहल में शनिवार को व्यापारी ने खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घायल व्यापारी को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पानदरीबा के कालीमहल निवासी विजय सिंह राठौर (47 वर्ष) व्यापारी थे। 


उन्होंने सोमवार की सुबह खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर डीसीपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।  पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल की छानबीन में जुटी रही। डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि विजय सिंह राठौर डिप्रेशन के शिकार थे। घटना की छानबीन की जा रही है।





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post