भगवान श्रीराम की अयोध्या के राज्य पुष्प कचनार से निर्मित हर्बल गुलाल से प्रारंभ हुई श्री काशी विश्वनाथ धाम में होली। कचनार पुष्प गुलाल श्री विश्वनाथ महादेव को होली पर अर्पित करने का क्रम वर्ष 2024 से प्रारंभ हुआ है।
कचनार हर्बल गुलाल लखनऊ स्थित नेशनल बोटेनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार किया गया विशिष्ट उत्पाद है। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेषित कचनार फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल श्री काशी विश्वनाथ महादेव को अर्पित किया गया। विशेष वाहक द्वारा यह भेंट लखनऊ से वाराणसी भेजी गई। होली के पर्व पर कचनार हर्बल गुलाल न्यास के अधिकारियों; मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण एवं डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण द्वारा श्री काशी विश्वनाथ महादेव को अर्पित किया गया।