अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतीक संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नौ महिलाओं को नारी प्रतीक सम्मान से किया गया सम्मानित

 अन्तर्राष्ट्री महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतीक संस्थान की ओर से आयोजित नारी शक्ति स्वरुपा विषयक गोष्ठी में नौ देवी स्वरुपा  कुसुम सिंह,  कंचन बाला, मंगला सलोनी,  सारिका श्रीवास्तव, अपर्णा भादुड़ी,  अर्चना निगम, माण्डवी त्रिपाठी, मनोरमा गुप्ता, सुकेशी ऋषभ को नारी प्रतीक सम्मान से सम्मानित किया गया। मंगला सलोनी ने लोकगीत व सुकेशी ने नृत्य से समा बांधा। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आयोजन शहर के लहुराबीर स्थित कॉमेश हॉट होटल के सभागार में समपन्न हुआ। 

कार्यक्रम का प्रारम्भ संस्थापक स्व. रवीन्द्र नाथ रॉय चौधुरी व स्व. अंजलि रॉय चौधुरी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन, गुरु वन्दना एवं प्रतीक तथा संकल्प गीत अध्यक्ष डॉ. अल्पना रॉय, आदित्य अग्रहरी और वैभव मिश्रा ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सितार वादक पं. देवव्रत मिश्र ने नारी शक्ति को सर्वोत्म शक्ति बताते हुए कहा कि जगत बिन मातृ शक्ति के अधूरा है। सतयुग, त्रेता, द्वापर में भी महिलाएं शक्ति के रूप में पूज्यनीय रही है और आज भी है। कार्यक्रम अध्यक्ष सहायक पुलिस आयुक्त प्रज्ञा पाठक ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि आज महिलाएं सर्वशक्तिमान है किसी की मोहताज नहीं। देश की सेवा हो या फिर आईटी सेक्टर या कोई भी क्षेत्र हो महिलाएं सभी जगह बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। विशिष्ठ अतिथि डॉ संध्या गुप्ता ने कहा कि हम महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर आगे बढ़ रही है। घर के अन्दर भी उसी तनमयता से हम जुटे रहते हैं जिस तरह से बाहर कार्यस्थल पर।

वहीं डॉ. प्रियंका तिवारी ने कहा कि आज हर महिला को तमाम बन्धनों से निकलना होगा। ईमानदारी से अपने लक्ष्य को पाने के लिए घर के हर सदस्य का सहयोग बराबर लेते रहना चाहिए। संरक्षक प्रोफेसर कुमुद रंजन, एस. पी. श्रीवास्तव व डॉ. उपेन्द्र विनायक सहरू बुधे ने प्रतीक संस्थान को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि संस्था लगातार जरुरतमंदों के साथ खड़ा है और आगे भी अपने कर्त्ययों का निर्वहन करता रहेगा। अध्यक्षी भाषण में डॉ. अल्पना रॉय चौधुरी ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का मान रखते हुए कहा कि संस्थान अपने संस्थापकों के बताए गये रास्ते पर लगातार कार्य कर रहा है। उनका कहना था कि अपने संस्कौति के माध्यम से जीवन को संगीतमय बना कर रखे और 'जरूरतमंदों तक पहले पहुंचों' यह ख्याल मन में हर वक्त रहता है। कार्यक्रम का संचालन प्रतीमा जायसवाल व अतिथियों का स्वागत सचिव विजय कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन शिवमूर्ति दूबे ने किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider television Channel covering almost 15,00,000 Domestic and commercial Screen in the Town

Post a Comment

Previous Post Next Post