वाराणसी व्यापार मंडल संबद्ध चौरसिया व्यापार मंडल के द्वारा एक शाम मां भारती के नाम तिरंगा यात्रा वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के उपस्थिति मे बड़े ही जोश के साथ निकाला गया।दुश्मन देश को धूल मे उड़ाने वाले देश के शूरवीर,मां भारती के रक्षक वीर सैनिकों जल सेना,थल सेना,वायु सेना सहित देश के रक्षकों को हृदय के गहराइयों से धन्यवाद व आभार देते हुए तिरंगा यात्रा मैदागिन से शुरु हो कर नीचीबाग होते हुए चौक पहुंचा भारत माता की जय जैसे अनेकों उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा बांसफाटक होते हुए गोदौलिया जा कर समाप्त हुआ।
तिरंगा यात्रा से अपने देश के वीर सैनिकों का हौसला बढ़ाने का काम किया गया। तिरंगा यात्रा मे मुख्य रूप से महामंत्री कविन्द्र जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी,चौरसिया व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील चौरसिया,रामबाबू चौरसिया, राधेश्याम लोहिया सहीत काफी संख्या मे चौरसिया व्यापार मंडल के पदाधिकारी तथा व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।