बकरीद पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मस्जिदों में अदा हुई नमाज

वाराणसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ बकरीद पर नमाज अदा की गई।सभी मस्जिदों में देश की सुख-शांति, अमन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकारी सड़क पर चक्रमण करते रहे। वहीं ड्रोन के जरिये निगरानी की हुई। नदेसर स्थित जामा मस्जिद पर विशेष सतर्कता बरती गई। मस्जिदों और उनके आसपास के इलाकों में पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही थी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश सिंह, डीसीपी प्रमोद कुमार और एसीपी विदुष सक्सेना ने खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश सिंह ने कहा कि ईद-उल-अजहा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि गाइडलाइन का पूरा पालन करें। सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट साझा न करें, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच  नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में बड़ी संख्या में जुटे नमाजियों ने नमाज अदा की। मौलाना सूफ़ी मोहम्मद जकीउल्लाह कादरी ने नमाज अदा कराई। नमाज शुरू होने के पहले कुतबा संपन्न हुआ। इसके बाद नमाज अदा की गई। लोगो ने अल्लाह से दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे से गले मिले । मस्जिद के मौलाना ने देश की खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी। लोग आपस में भाई चारे का पैगाम दे जिससे गंगा जमुनी तहजीब काशी की परंपरा पूरी दुनिया याद करे। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post