ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा के 63वें जन्मदिन पर 63 किलो लड्डू और 63 पौधों का हुआ वितरण, हवन-पूजन कर दीर्घायु की कामना

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा का 63वां जन्मदिन शुक्रवार को भदवर पंचकोसी मार्ग स्थित अष्टभुजा मंदिर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री व समाजसेवी उदयभान सिंह ऊदल ने विशेष आयोजन कर जन्मदिन को यादगार बना दिया।

समारोह की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसमें ईश्वर से मंत्री जी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इसके बाद 63 किलो लड्डू का वितरण एवं 63 पौधे लोगों को भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post