पीपा पुल बहकर वाराणसी की ओर आया, प्रशासन-पुलिस और रेलवे में मचा हड़कंप

मंगलवार देर शाम मिर्जापुर के नारायणपुर, चुनार इलाके में स्थित पीपा पुल के बह जाने से वाराणसी में अफरा-तफरी मच गई। गंगा के तेज बहाव में बहते हुए पीपा पुल के हिस्से वाराणसी की तरफ बढ़ने लगे। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और रेलवे विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया।संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए विश्वसुंदरी पुल, सामनेघाट पुल, मालवीय पुल (राजघाट) और रिंग रोड स्थित गंगा पुल पर आवागमन रोक दिया गया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे ने एहतियातन नीलांचल, हिमगिरि, गंगा सतलज, दुर्ग एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोक दिया। देर रात पीपा पुल के हिस्से चंदौली की ओर बह गए और पुलों की इंजीनियरों द्वारा जांच के बाद ट्रेनों को फिर से हरी झंडी दी गई।पुलों पर ट्रैफिक रोकने के चलते शहर में भारी जाम लग गया। चंदौली और बिहार की ओर जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे। 

आम जनता को बिना सूचना दिए ट्रैफिक रोके जाने से भ्रम और अफवाहों का माहौल बन गया।नाविकों और क्रूज़ संचालकों में भी डर का माहौल था कि कहीं पीपा टकराकर नुकसान न कर दे। लेकिन जैसे ही पीपा सुरक्षित रूप से पुलों से गुजर गया, सभी ने राहत की सांस ली। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post