पूर्व थाना प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी का लखनऊ में निधन, स्वीमिंग पूल से मिला शव

लंका, जैतपुरा और बड़ागांव सहित कई थानों के प्रभारी रह चुके पूर्व इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी का  निधन हो गया। उनका शव लखनऊ के महानगर क्षेत्र स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर के स्वीमिंग पूल से बरामद हुआ।जानकारी के मुताबिक अश्विनी चतुर्वेदी अपनी वैगनआर कार से परिसर में पहुंचे थे और स्नान करने पूल गए थे। काफी देर तक बाहर न निकलने पर उनकी तलाश शुरू की गई।

इस दौरान उनकी कार और बैग पूल के ग्राउंड में मिले। बाद में सर्च के दौरान उनका शव पूल से बाहर निकाला गया।प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का कारण डूबना या हृदयाघात माना जा रहा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना से पुलिस महकमे और परिचितों में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post