डॉ. रत्नप्पा कुमार की जयंती पर PS4 प्रजापति समाज की ओर से “संविधान बचाओ – देश बचाओ” शोभायात्रा निकाली गई।सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। यह शोभायात्रा चितईपुर चौराहे से कोंढवा मार्ग होते हुए भीमचंदी, रामेश्वर हटिया, शास्त्री घाट और वरुणा पुल तक निकाली गई।इस अवसर पर लोगों को डॉ. रत्नप्पा कुमार के राजनीतिक जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया।डॉ. रत्नप्पा कुमार 1909 से 1988 तक एक महान स्वतंत्रता सेनानी और संविधान सभा के सदस्य रहे।
वे डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ भारत के संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्तियों में से एक थे।रत्नप्पा कुमार को 1985 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने देश के औद्योगिक और कृषि विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम में PS4 समाज के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि रत्नप्पा कुमार की मूर्ति देश में स्थापित की जाए ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें।