उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ 9 सितंबर को मिर्जापुर का दौरा करेंगे। दोपहर 1 बजे वह अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुँचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज, अकोढ़ी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम के बाद वह दोपहर 3:30 बजे से बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करेंगे और बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लेंगे। शाम 5 बजे जिला पंचायत सभागार में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। सभी कार्यक्रमों के बाद रात 10:30 बजे वह लखनऊ लौट जाएंगे।
Tags
Trending