शर्मिला टैगोर ने शादी से पहले अपनाया इस्लाम, आज भी नाम ‘आयशा

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने अपनी मां शर्मिला टैगोर के बारे में खुलासा किया कि शादी से पहले उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया था। सोहा के अनुसार, आज भी उनकी मां का नाम ‘आयशा’ है, हालांकि पूरे फिल्मी करियर में उन्हें शर्मिला टैगोर के नाम से जाना गया।सोहा ने बताया कि जब शर्मिला ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी की, तब उन्होंने धर्म बदलकर इस्लाम स्वीकार किया। कभी-कभी वह ‘आयशा’ और कभी ‘शर्मिला’ साइन करती थीं। उनके पिता मंसूर अली खान ने भी सिमी गरेवाल के शो में बताया था कि उन्हें ‘आयशा’ नाम रखने का सुझाव दिया गया था।

शर्मिला ने अपनी शादी के बारे में कहा कि यह आसान नहीं था, लेकिन बहुत मुश्किल भी नहीं। शादी के समय उनके माता-पिता को कोलकाता में धमकी भरे टेलीग्राम मिले थे, जिससे दोनों परिवारों को थोड़ी चिंता हुई।शर्मिला टैगोर ने अपने करियर की शुरुआत सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म ‘अपुर संसार’ से की थी और बाद में ‘आराधना’, ‘अमर प्रेम’, ‘सफर’ और ‘छोटी बहू’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया। उनके पति मंसूर अली खान पटौदी, जिन्हें टाइगर पटौदी कहा जाता है, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं और सिर्फ 21 साल की उम्र में टेस्ट टीम के सबसे कम उम्र के कप्तान बने थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post