प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के फूलतारा गांव में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।19 सितंबर की रात करीब आठ बजे पति रवि उर्फ सोनू (31) घर से निकला तो पत्नी संध्या (28) ने उसकी लोकेशन प्रेमी विकास को बता दी। रास्ते में विकास ने रवि को रोककर खुरपी से लगातार वार किए। सिर, गर्दन और पेट पर चोट लगने से रवि की मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने शव को खेत में छिपाया और रात 10:30 बजे साड़ी में लपेटकर पैर में पत्थर बांधकर पास के कुएं में फेंक दिया, ताकि लाश तैरकर ऊपर न आ सके। वारदात के बाद उसने पत्नी को फोन कर कहा – "काम हो गया।"रवि के गायब होने पर परिवारजन लगातार तलाश करते रहे। 21 सितंबर को भाई सूरज सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 22 सितंबर को शव कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने कॉल डिटेल, सोशल मीडिया और सीसीटीवी खंगाले तो संध्या और विकास पर शक गहराया।पुलिस ने 24 सितंबर को दोनों को हिरासत में लिया।
पहले तो वे टालमटोल करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या की साजिश कबूल ली। जांच में सामने आया कि संध्या और विकास पिछले पांच साल से रिश्ते में थे। रवि को जब इसकी भनक लगी थी, तो उसने विरोध भी किया और दोनों को धमकाया था। इसी रंजिश और साथ रहने की जिद में दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल और अभियुक्तों के बयानों से साफ हो गया है कि हत्या में पत्नी ने प्रेमी का साथ दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags
Trending
.jpeg)