उत्तर प्रदेश से अब मानसून की विदाई तय मानी जा रही है। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले एक-दो दिन में मानसून की वापसी हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।इस बीच पछुआ हवाओं के चलने से सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन का पारा सामान्य है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो से तीन दिनों में मानसून की वापसी की स्थिति पूरी तरह बन जाएगी। इसके बाद रात के तापमान में और गिरावट आएगी और ठंडी रातों की शुरुआत हो जाएगी।
Tags
Trending