काशी में देव दीपावली की तैयारियां चरम पर, 12 लाख दीयों का ऑर्डर

दीपावली के शुभ पर्व की तैयारियों के साथ ही काशी में देव दीपावली को लेकर भी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बार देव दीपावली 4 नवंबर को मनाई जाएगी। बनारस की गलियों और घाटों पर रोशनी बिखेरने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत में जुटे हैं।कारीगरों ने बताया कि इस बार उन्हें पिछले साल से कहीं ज्यादा दीयों का ऑर्डर मिला है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। कई कारीगर पिछले तीन से चार महीनों से लगातार दीये बनाने में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन के साथ-साथ कई अन्य संस्थानों और निजी आयोजनों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं।“इस बार पिछले साल से ज्यादा ऑर्डर मिला है। हम लोग कई महीनों से तैयारी कर रहे हैं। इससे हमें आर्थिक मदद मिल रही है और खुशी भी है कि हमारे बनाए दीए काशी को रोशन करेंगे।”“दीयों की डिमांड इस बार बहुत बढ़ी है।

 जिले के अलावा बाहर से भी ऑर्डर आ रहे हैं। इससे हमारे काम को पहचान मिल रही है।”मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से देव दीपावली के लिए 12 लाख दीयों का ऑर्डर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रम में केवल काशी में बने दीयों का ही इस्तेमाल किया जाएगा।“हमारा प्रयास है कि बनारस के कारीगरों को ही लाभ मिले। देव दीपावली में स्थानीय दीयों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही अन्य जिलों में भी काशी के कारीगरों से दीए बनवाने पर विचार किया जा रहा है ताकि उनकी आजीविका मजबूत हो।” 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post