वाराणसी शास्त्री घाट में संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन आक्रोश रैली

संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शास्त्री घाट पर राष्ट्रव्यापी जिला स्तरीय जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा ने संयुक्त रूप से किया।रैली में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आंदोलन समस्त भारतीयों के मताधिकार, बहुजन समाज के संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आंदोलन का उद्देश्य बहुजन समाज पर हो रहे अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाना है।इस रैली के माध्यम से देशभर के हजारों संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकारों की मूलनिवासी बहुजन समाज विरोधी नीतियों तथा ऐतिहासिक और संवैधानिक अधिकारों की उपेक्षा के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन धरना प्रदर्शन, जेलभरो आंदोलन और जन आक्रोश रैली की घोषणा की है।

रैली में उठाए गए मुख्य मुद्दे:1. सभी चुनावों में ईवीएम EVM को हटाकर बैलेट पेपर प्रणाली लागू करने की मांग।. पिछड़े वर्ग (OBC) और अन्य सभी जातीय समूहों की जातिगत आधार पर जनगणना करने की मांग।. आदिवासियों के खिलाफ हो रहे अन्याय के विरोध में आवाज उठाना।रैली के आयोजकों ने यह स्पष्ट किया कि यह आंदोलन सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार चलाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी चरणबद्ध विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post