बाकरगंज बाजार में भीषण आग, 70 दुकानें जलकर राख — करोड़ों का नुकसान

कानपुर बाकरगंज बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि करीब दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग की चपेट में आते ही बाजार की लगभग 70 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इनमें कपड़े, किराना और अन्य सामान की दुकानें शामिल थीं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के दुकानदार अपने सामान को बचाने में जुटे रहे।प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस भीषण आग में करीब 3 से 4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post