शहर के वार्ड नंबर 38 ककरमत्ता स्थित पहाड़ी प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि एसआईआर के नाम पर फर्जी तरीके से वोटर लिस्ट से नाम काटने की कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार जब इस संबंध में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) से जानकारी ली गई तो बताया गया कि यह निर्देश एसडीएम निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त हुआ है।
वकील अंसारी ने बताया कि क्षेत्र के मतदाताओं ने उन्हें सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि लगभग 160 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें करीब 99 प्रतिशत अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाता शामिल हैं।
निष्पक्ष जांच की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि किसी मतदाता के नाम में त्रुटि है तो नियमानुसार नोटिस देकर प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। बिना स्पष्ट कारण के नाम हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।लोगो ने जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों से पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराएंगे।वही प्रधान का कहना है कि उन्होंने किसी भी प्रकार का हस्ताक्षर करके इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि लोगों का नाम वोटर लिस्ट से काटा जाए उनका कहना है कि इस मामले के निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

