नमो घाट पर होली मिलन समारोह संपन्न, कवियों की प्रस्तुतियों से गूंजा घाट

नमो घाट पर आयोजित होली मिलन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवियों ने होलियाना अंदाज में ढोल-मंजीरा की थाप पर फाग और होली गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा घाट फागुनी रंग में रंग गया।नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम वाराणसी एवं भारतेंदु एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं तथा ठंडई के साथ पारंपरिक महफिल सजी।

कवियों ने हास्य-व्यंग्य, लोकगीत और समसामयिक विषयों पर रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन में भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रमुखता से दिखाई दिया।आयोजकों ने बताया कि काशी की परंपरा के अनुरूप यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य लोकसंस्कृति और साहित्यिक परंपरा को सहेजना है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।इस दौरान बद्री विशाल ,राजेंद्र त्रिवेदी,धीरेन्द्र श्रीवास्तव एडवोकेट,विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में कवि कवित्री सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post