धार्मिक नगरी वाराणसी में आतिथ्य और सेवा की परंपरा के बीच सिगरा क्षेत्र स्थित ‘पॉपुलर बाटी चोखा’ रेस्टोरेंट को लेकर ग्राहकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, रेस्टोरेंट में ग्राहकों को सामान्य (मुफ्त) पीने का पानी देने से मना किया जा रहा है और उन्हें जबरन महंगी पैकेज्ड पानी की बोतल खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।क्या है आरोपग्राहकों का कहना है कि भोजन के साथ ‘रेगुलर वाटर’ मांगने पर स्टाफ ने साफ तौर पर मना कर दिया और केवल बोतलबंद पानी उपलब्ध होने की बात कही। आरोप है कि यह उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है।
उपभोक्ता कानून का हवाला
जानकारों के अनुसार, उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत किसी भी रेस्टोरेंट द्वारा सुरक्षित पीने योग्य पानी उपलब्ध कराना आवश्यक माना जाता है। मुफ्त पेयजल देने से इनकार करना ‘अनुचित व्यापार व्यवहार’ (Unfair Trade Practice) की श्रेणी में आ सकता है।प्रशासन से कार्रवाई की मांगशिकायतकर्ताओं ने जिला प्रशासन और उपभोक्ता विभाग से मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। साथ ही ‘जागो ग्राहक जागो’ अभियान का हवाला देते हुए उचित कार्रवाई की अपील की गई है।फिलहाल रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से इस संबंध में रेस्टोरेंट स्टाफ का कहना है कि रेस्टोरेंट के बाहर शुद्ध पेय जल का बॉटल लगा है।

Tags
Trending

.jpeg)